Loading...

इस दिन से शुरू होगा जोहड़जी मेला….

By PARUL Published: 20 Mar 2024, 1:23 PM | Updated: 20 Mar 2024, 1:23 PM 1 min read

HNN/सोलन

उत्तर भारत का प्रसिद्ध एतिहासिक जोहड़जी (महलोग) मेला इस वर्ष 2 अप्रैल से पूरी धार्मिक मान्यता और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। प‌ट्टा महलोग के तहत बाड़ियां पंचायत के अधीन महलोग क्षेत्र में 2 सप्ताह तक लगने वाला यह मेला जिला सोलन का सबसे बड़ा मेला है।

श्रीजोहड़ जी साहिब धार्मिक स्थल हिमाचल के अलावा उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली के लाखों श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का प्रतीक है। हिंदू- सिख एकता के प्रतीक इस पावन स्थल को प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव की चरण छू प्राप्त है। गुरु नानक देव जी भाई बाला तथा मरदाना जी के साथ यहां कौड़ा राक्षस का उद्धार करने आए थे।

श्रद्धालुओं व पर्यटकों का मन मोहने वाला यह स्थल सोलन जिला के महलोग क्षेत्र में स्थित है, जहां पर हर तीसरे वर्ष दो सप्ताह तक चलने वाला मेला लगता है। यह जिला का सबसे बड़ा मेला है।