इतने नवंबर को लगने जा रहा इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इस राशि के जातक रहें सावधान

HNN / धर्मशाला

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी होगी। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इससे पहले पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था। जानकारी के अनुसार चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट में लगेगा और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

19 नवंबर को लगने जा रहा आखरी चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई न देकर केवल भारत के पूर्वोतर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए दिखाई दे सकता है। लेकिन अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। वही, इसके बाद साल का आखिरी ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा, जो कि सूर्य ग्रहण होगा।

इस राशि के जातकों के लिए अशुभ
ज्‍योतिष के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। लिहाजा वृषभ राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इन जातकों को बहस और फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए ये ग्रहण मिले-जुले फल देगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्‍यान
ग्रहण के सूतक काल में कुछ खाएं-पिएं नहीं और जितना संभव हो सके भगवान की आराधना करें। पके हुए भोजन में तुलसी के पत्‍ते डाल दें। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। घर में गंगाजल छिड़कें और गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल के दौरान घर से बाहर न निकलें।


Posted

in

,

by

Tags: