Loading...

इस दिन मतगणना वाले स्कूलों और कॉलेजों में रहेगा अवकाश

By PRIYANKA THAKUR Published: 3 Dec 2022, 12:59 PM | Updated: 3 Dec 2022, 1:04 PM 1 min read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है। ऐसे में जिन स्कूलों और कॉलेजों में चुनाव की मतगणना होनी है वहां 8 दिसंबर को अवकाश रहेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपायुक्तों को जरूरत के हिसाब से ऐसे स्कूलों को बंद रखने का फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। वही, मतगणना को लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है।

निर्वाचन विभाग की ओर से हर मतगणना टेबल पर 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को पहली रिहर्सल करवाई जा चुकी है। वही मतगणना केंद्र में इस बार मतगणना के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। हर मतदान केंद्र में 8 से 10 जवान तैनात रहेंगे और 8:00 बजे से मतों की गणना शुरू हो जाएंगे।

Tags: