इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली के अस्पताल के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एयरपोर्ट पर तलाशी की जा रही है।
बता दें एक ही मेल आईडी से अस्पताल और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ईमेल भेजा गया है। यह ईमेल दोपहर करीब 3 बजे भेजा गया था। हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक एयरपोर्ट पर कुछ नहीं मिला है।
इसके अलावा दिल्ली के दो अलग-अलग अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल किए गए है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वाड और दमकल विभाग के साथ अस्पताल पहुंची।
बता दें जिन अस्पतालों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल किया गया है, उसमें बुराड़ी का सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी का संजय गांधी अस्पताल शामिल हैं।हालांकि अभी तक अस्पताल के परिसर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिली है।