Big announcement of Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, हिमाचल की 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

HNN / शिमला

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का आज शिमला पहुंचने पर ढोल बजाकर स्वागत किया गया। इस दौरान आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से आप को कोई चुनौती नहीं है।

आप भाजपा को हराने का मंत्र जानती है। उन्होंने कहा कि आप हिमाचल में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करेगी। शिमला नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी और इससे पहले भी निगम चुनाव लड़ा है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल आएंगे।


Posted

in

,

by

Tags: