आज से 15 जून तक एक महीने के लिए बंद रहेगा बीड-राजगुंधा मार्ग

By PARUL Published: 15 May 2024, 11:57 AM | Updated: 15 May 2024, 11:57 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

बीड-राजगुंधा मार्ग 15 मई से लेकर 15 जून तक एक महीने के लिए बंद रहेगा। यह जानकारी एसडीओ लोक निर्माण विभाग बीड़ उपमंडल ई. अरविंद शर्मा ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग में करीब 20 किलोमीटर टारिंग की जानी है तथा तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक कंक्रीट की जानी है।

इसलिए यह मार्ग एक महीने के लिए बंद रहेगा। एसडीओ लोक निर्माण विभाग बीड़ उपमंडल ई. अरविंद शर्मा ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।