Now two bodies found together in this district

अब इस जिला में एक साथ मिले दो शव, मचा हड़कंप

HNN / ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज एक साथ दो शव मिले हैं। शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर स्थित ब्रिज के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो शव को कब्जे में लिया। यह शव कांगड़ा निवासी व्यक्ति का है।

मृतक के शव के पास से एक बैग और आधार कार्ड मिला है। वही इसके बाद पुलिस को एक और फोन आया कि गगरेट में एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद वहां पुलिस की दूसरी टीम को भेजा गया और उस शव को भी कब्जे में लिया गया। यह शव कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति का है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए है।

उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवो की पहचान हो गई है और उनके स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।


Posted

in

,

by

Tags: