Car-went-out-of-control-and.jpg

अनियंत्रित होकर सरवरी नदी में गिरी कार, एक की मौत, दो जख्मी

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू जिले की लगघाटी के भुट्टी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सरवरी नदी में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा दो अन्य बुरी तह जख्मी हुए है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (32) निवासी गांव भूमतीर लगघाटी कुल्लू के रूप में हुई है। इसके अलावा वरुण ठाकुर और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक, कार में 3 लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे।

इस दौरान भुट्टी क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर सरवरी नदी में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: