अजय सोलंकी के नेतृत्व में पंचायती राज मंत्री से मिले एनएसयूआई के कार्यकर्ता

By Ankita Published: 15 Aug 2024, 9:00 PM | Updated: 15 Aug 2024, 9:00 PM 1 min read

HNN/ नाहन

नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर एनएसयूआई सिरमौर के कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय सोलंकी के नेतृत्व में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर से मुलाकात की।

एनएसयूआई सिरमौर के कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर को नाहन महाविद्यालय और जिला सिरमौर के सभी महाविद्यालयों में आ रही छात्र समस्याओं से अवगत करवाया।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि खेल मैदान का निर्माण किया जाए ताकि छात्रों के खेल कौशल का विकास हो सके।कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कॉलेज के लिए सरकारी बसों का प्रावधान किया जाए ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि रिक्त प्रोफेसरों के पदों की पूर्ति की जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई में कोई बाधा ना आए। इस मौके पर रजनीश, करण, पियूष, तमना, खुशी, आयुष, निखिल, गौरव आदि मौजूद रहे।