लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिल्स क्वीन में वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़, सभी होटल और होम स्टे बुक

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 5:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

वीकेंड के चलते राजधानी शिमला में आज सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर शाम तक शिमला के सभी पर्यटन स्थल सैलानियों की चहल कदमी से भरे रहें। कुफरी और नारकंडा में तो सभी होटल और होम स्टे बुक हो गए। सैलानियों की भारी भीड़ रही। देर शाम तक शहर में पर्यटक वाहनों के पहुंचने का सिलसिला चला रहा।  

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से अधिक संख्या में सैलानियों ने वीकेंड पर शिमला का रुख किया। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। शिमला के प्रतिष्ठित होटल कॉम्बरमेयर के महाप्रबंधक पुरुषोत्तम राणा ने बताया कि शनिवार को होटल के 80 फीसदी कमरे बुक रहे रविवार के लिए 50 फीसदी कमरे बुक हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरे ने बताया कि शिमला के होटलों में वीकेंड पर शनिवार को 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बर्फबारी का इंतजार है। सफेद सोना बरसा तो क्रिसमस और न्यू ईयर पर रिकार्ड सैलानी शिमला पहुंचेंगे।- प्रिंस कुकरेजा, उपाध्यक्ष शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]