Loading...

हिमाचल सचिवालय में आंदोलन का तेज : कर्मचारी महासंघ ने 17 सितंबर को महासभा का आयोजन किया

By PARUL Published: 14 Sep 2024, 10:33 AM | Updated: 14 Sep 2024, 10:33 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र से पहले डीए और एरियर की मांग को लेकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। महासंघ ने 17 सितंबर को कर्मचारियों की महासभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि महासंघ ने तय किया है कि कर्मचारियों के मुद्दों पर 17 सितंबर को सचिवालय गेट मीटिंग होगी, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने विधानसभा सत्र के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्रिविलेज मोशन के रूप में प्रतिक्रिया मिली है।

संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री के पुतले फूंके गए, गालियां दी गई व घेराव किया गया, लेकिन तब भी प्रिविलेज मोशन किसी ने नहीं लाया बल्कि उस समय वार्ता से मामले को सुलझाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारी नेताओं के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाया है, लेकिन इससे वे डरने वाले नहीं हैं।

Tags: