लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल मौसम अपडेट: मौसम बदलने की तैयारी 8 नवंबर से होगी बारिश और बर्फबारी

NEHA | 5 नवंबर 2024 at 11:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

11 नवंबर को कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के आसार

Himachalnow / शिमला

हिमाचल प्रदेश में सात नवंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम करवट बदलेगा। आठ नवंबर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पिछले एक माह से बारिश न होने और सर्दी में चढ़ते पारे के बीच हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं।

सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से प्रदेश में अधिकतम पारे ने बीते दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

धर्मशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो नवंबर में सबसे अधिक तापमान है।

11 नवंबर को कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा और गतिविधियों को प्लान करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]