लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

हिमाचल में 61 नायब तहसीलदारों के तबादले, आदेश जारी

Ankita | 13 अगस्त 2024 at 8:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने 61 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी किए गए आदेशों के तहत मदन लान को ऊना से फतेहपुर भेजा गया है। इसी तरह तेंजिन डोलमा को डीसी शिमला से कुमारसैन तथा सुशांत ठाकुर को कुमारसैन से उपायुक्त कार्यालय शिमला लगाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा राजदीन को देहर जिला मंडी से उप तहसील ऑफिस बिलासपुर, प्यारे लाल को मंडलायुक्त कार्यालय मंडी से उप तहसील भराड़ी बिलासपुर, कृष्ण चंंद को भराड़ी से देहर मंडी, पुष्पेंद्र सिंह नित्थर से एसएनटी सर्कल घुमारवीं बिलासपुर, इंद्रदेव को नालागढ़ से चिड़गांव, मोहन लाल को पूह से शिलाई, स्वतंत्र कुमार को घनेरी से चुराह चम्बा, गगन सिंह को चुराह से नूरपुर और दयानंद शर्मा को राजगढ़ से बदलकर रोहड़ू लगाया गया है।

इसी तरह जितेंदर शर्मा को कांगड़ा से सब तहसील जोल ऊना, इक्वाल सिंह को ज्वालामुखी से सब तहसील मेहतपुर, किरण देवी को मैहतपुर बसदेहड़ा से तहसील ऑफिस ज्वालामुखी, अरविंद कुमार को धारवाला चम्बा से सब तहसील लागरू कांगड़ा, नीरज बाला को लागरू से तहसील ऑफिस खुंडियां कांगड़ा भेजा गया है।

इसके अलावा आयुब मोहम्मद को नूरपुर से सब तहसील पुखरी चम्बा, विजय सिंह को पुखरी से थुरल कांगड़ा, राजेश कुमार को होली से नगरोटा, देवेंद्र कुमार को होली चम्बा, राकेश कुमार को भलेई से चामुंडा कांगड़ा, कंवर युद्ध अभय सिंह को सराहां से जुब्बल शिमला लगाया गया है।

राजन शर्मा को जसवां कोटला से दुलैहड़ ऊना, राजकुमार को दुलेहर से जसवां कोटला कांगड़ा, इंदिरा वर्मा को मूरंग से टिक्कर शिमला, प्रतीक ठाकुर को कोटखाई से शालाघाट सोलन, कलाम सिंह को शालाघाट से कोटखाई, प्रेम चंद को रोनहाट से कलबोग शिमला, मदन लाल को कलबोग से रोनाट सिरमौर लगाया गया है।

इसी तरह बलवंत सिंह पटियाल को कांगड़ा से जाहू हमीरपुर, कृष्ण लाल को धुंधन से पंजेरा सोलन, परवेश कुमारी को देहरा से हरोली ऊना, कांशी राम को छतरी से आनी कुल्लू, टेक चंद को आनी से निहरी मंडी, महेश चंद को निहरी से छत्री मंडी, संजीव कुमार को संधोल से रिवालसर, इंद्र कुमार को जुन्गा से माजरा सिरमौर लगाया गया है।

इसी तरह रविंद्र सिंह माजरा से दाड़लाघाट, ललित कुमार को दाड़लाघाट से कुनिहार, राजेंद्र सिंह को कुनिहार से जुन्गा, भीषम सिंह को सोलन से तहसील शिमला शहरी, अशोक कुमार शिमला शहरी से कसौली, खेम चंद को कसौली से कंडाघाट, चंद राम को कंडाघाट से शिमला ग्रामीण, जगदीश शर्मा को शिमला ग्रामीण से तहसील ऑफिस सोलन, रीतु शर्मा को शिमला से उप तहसील जलोग शिमला लगाया गया है।

विजय कुमार को ईसपुर से जयसिंहपुर, शुभ कुमार को जयसिंहपुर से ईसपुर ऊना, राजीव कुमार को हमीरपुर से आलमपुर कांगड़ा, रमन कुमार को आलमपुर से एसएनटी सर्कल हमीरपुर-वन, सुरजीत सिंह को चम्बा से राजा का तालाब कांगड़ा, बलदेव राज को राजा का तालाब से तहसील ऑफिस चम्बा, गुरुमुख सिंह को सिंहुता से बैजनाथ कांगड़ा भेजा गया है।

इसी तरह रूप सिंह को बैजनाथ से धरवाल चम्बा, रोहित झारटा को सुलह से देहरा, प्रकाश चंद को धीरा से सुलह कांगड़ा, इंद्र पाल को सुंदरनगर से भुंतर कुल्लू, धर्मेंद्र शर्मा को कटुला से जरी कुल्लू, हेमराज शर्मा को जारी से कटुला मंडी, सुखदेव को थाची से श्री नयना देवी टैंपल ऑफिसर बिलासपुर भेजा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]