लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में 2 मासूम बच्चों के साथ मां लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita | 19 मार्च 2024 at 1:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में दो मासूम बच्चों के साथ माँ के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सुकाबाग के समीप एक तांत्रिक पर महिला और बच्चों को अगवा करने का आरोप लगाया है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, 35 साल की सुमन अपने 10 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ क्षेत्र के एक तांत्रिक के पास कई बार आती थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद वह जोगिंद्रनगर से अचानक लापता हो गई। उसकी आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अब उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने क्षेत्र के एक तांत्रिक पर महिला और दो बच्चों के अपहरण का शक जाहिर कर पुलिस के आला अधिकारियों से सहयोग मांगा है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]