लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में सूखे की मार : गेहूं की बिजाई अटकी, किसान परेशान

NEHA | 4 नवंबर 2024 at 4:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर सूखा बीता, अब 10 नवंबर तक नहीं बताये जा रहे बारिश के आसार

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में सर्दी के मौसम में पारा रिकॉर्ड बना रहा है। बारिश नहीं होने की वजह से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई अटक गई है। प्रदेशभर में पिछले कई दिनों से मौसम साफ है। अक्तूबर सूखा बीत गया और अब मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कृषि विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. एचआर शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई होना जरूरी है। इसके बाद बिजाई करने से फसल प्रभावित होगी। कई क्षेत्रों में अब तक गेहूं की बिजाई कर ली जाती थी। किसान आसमान पर नजरें टिकाए हैं कि जब बारिश होगी तो बुवाई करेंगे। गेहूं हिमाचल प्रदेश की प्रमुख रबी की फसल है और राज्य में करीब 85 फीसदी क्षेत्र में खेती वर्षा पर ही निर्भर रहती है।

रविवार को सोलन में अधिकतम तापमान 29.0 और धर्मशाला में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में इससे पहले सात नवंबर को 2022 को 27.4 और सोलन का एक नवंबर 2022 को 28.7 डिग्री पारा रहा था। प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में यह औसत बढ़ोतरी 4.1 डिग्री सेल्सियस रही। किसानों को बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]