HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई की तैयारी हो गई है। अगले 10 दिनों के भीतर मानसून विदा होने के आसार हैं। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों से विदा होने लग पड़ा है। इस बार भी अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा होने का पूर्वानुमान है।
प्रदेश में जारी मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 27 जून से 29 सितंबर तक प्रदेश में 597 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 732 मिलीमीटर बारिश का सामान्य माना गया है। शिमला और बिलासपुर जिले के अलावा अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आगामी पांच अक्तूबर बर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहने के आसार हैं। ऐसे में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समय पर विदा हो सकता है। प्रदेश से मानसून विदा होने की सामान्य तिथि 25 सितंबर मानी गई है। वर्ष 2022 में प्रदेश से 12 दिनों की देरी से 3 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group