HNN/ शिमला
देवभूमि कहलाए जाने वाले हिमाचल प्रदेश में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं है। आए दिन हिमाचल की बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध होते रहते हैं। प्रदेश पुलिस की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह हैरान कर देने वाले हैं। अधिकतर मामलों में महिलाओं के साथ रेप उनके परिचित ही करते हैं। इसके अलावा शादी के झूठे झांसे में आकर भी महिलाएं और युवतियां यौन शोषण का शिकार हो रही है।
आपको बता दें कि पुलिस विभाग की तरफ से आंकड़े जारी किए गए हैं जिसमें बताया गया है कि तीन वर्ष के दौरान प्रदेश में यौन अपराध के विरुद्ध कुल 895 मामले दर्ज किए गए हैं। विश्लेषण में सामने आया है कि दुष्कर्म के 52.4 प्रतिशत मामलों में आरोपी या दोषी परिचित हैं। दोस्ती के दौरान 23.6 प्रतिशत, शादी के झूठे वादे के कारण 17.4 प्रतिशत, लिव इन रिलेशनशिप के दौरान 4.5 प्रतिशत और दुष्कर्म के दो प्रतिशत मामले अज्ञात व्यक्तियों पर दर्ज हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही प्रदेश पुलिस ने महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों को लेकर चिंता जताते हुए महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आए दिन छोटी बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर भी परिजनों को आगाह किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group