HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मार्च माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। बढ़ती गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूटने लग पड़े हैं। तापमान में रोजाना उछाल आ रहा है जिसके चलते लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान पांच से 12 डिग्री बढ़ा है। दोपहर से लेकर शाम तक तापमान ज्यादा होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
लेकिन सुबह और रात के समय में गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है। क्योंकि सुबह तेज धूप नहीं होती इसलिए दोपहर बाद ही गर्मी का एहसास कुछ अधिक होता है। उधर, प्रदेश के 11 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group