HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला सहित मनाली, डलहौजी और चंबा में बुधवार को बूंदाबांदी हुई। अन्य जगह धूप खिली रही।
बुधवार को बिलासपुर में 35, कांगड़ा, चंबा और ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर को शहर में बूंदाबांदी हुई। शाम को मौसम साफ होने से साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 12 और 13 सितंबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार शाम तक प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन होने से 37 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 106 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में सप्लाई बंद हो गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





