लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में बनी 23 दवाओं के सैंपल फेल, सीडीएससीओ ने जारी किया ड्रग अलर्ट

Ankita | 21 मार्च 2024 at 10:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल में बनी 23 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। सीडीएससीओ ने देश भर से करीब 1167 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनमें से 1018 निर्धारित मानकों पर खरे उतरे हैं जबकि 58 सैंपल फेल हुए हैं जबकि 2 नकली दवाएं पाई गई हैं।

हिमाचल में जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें कैंसर, बीपी, हार्ट, संक्रमण, स्किन, कैल्शियम, बुखार, एंटीबायोटिक व बल्गम के साथ विटामिन इत्यादि की दवाएं शामिल हैं। हिमाचल में इस बार बीबीएन की तुलना में जिला सिरमौर में अधिक दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला सिरमौर में जहां दवाओं के 8 सैंपल फेल हुए हैं, वहीं कालाअम्ब में यह संख्या 3 है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में 7, जिला ऊना में 2, संसारपुर टैरेस, सोलन व प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में एक उद्योग की दवा का सैंपल फेल हुआ है।

वहीं उप दवा नियंत्रक ड्रग विभाग बद्दी मनीष कपूर ने बताया कि प्रदेश में जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। यही नहीं जिस-जिस बैच नंबर की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, बाजार से उस बैच नंबर की दवाओं के स्टॉक को रिकॉल किया जाएगा। इस बारे सभी ड्रग निरीक्षक को नोटिस जारी किए गए हैं।

इन उद्योगों की दवाओं के फेल हुए सैंपल
सीडीएससीओ से मिली जानकारी के अनुसार नैक्सकैम बायोटैक प्राइवेट लिमिटेड एचपीएसआईडीसी बद्दी की एकपिक-पी का बैच नम्बर एनकेटी 230962 ए, लैबोरेट फार्मास्यूटिकल इंडिया लिमिटेड पांवटा साहित की मेडमोक्सिल 125 का बैच नम्बर एक्सएमएसडी -001, हनुकैम लैबारेटरीज परवाणू की कैल्शियम विटामिन डी 3 का बैच नम्बर केएसडब्ल्यूएसी 014, प्रोटैक टैलीलिंक्स कालाअम्ब हाईप्रोवैन 500 इंजैक्शन बैच नम्बर एल 3352301 ए, बिटा ड्रग लिमिटेड नंदपुर बद्दी की एल-एस्प्रागिनेज 10,000 का बैच नम्बर बीएएसएल2205वाईए, रोनम हैल्थकेयर एमिकाटास 500 एमजी का बैच नम्बर आरवी3044, एनवेट हैल्थकेयर पांवटा साहिब की ट्रांनेक्सिका का बैच नम्बर एसएआई- 14764, सन फार्मास्यूटिकल भटोलीकलां बद्दी की जोल-एफ का बैच नम्बर एसएक्सई1800ए, रचिल फार्मा संसारपुर टैरस की कैल्शियम कार्बोनेट विटामिन डी 3 एंड एल लाइसिन सस्पैंशन का बैच नम्बर आरएल 22070, मैग्नेटेक एंटर प्राइचिज सैफोडोक्सिम प्रोक्सिटिल एंड पोटासियम क्लवूनेट एमबीटी -22012, बायोलॉजिक आईएनसी कालाअम्ब की ओफ्लॉक्सिन एंड ओरिंडाजोल का बैच नम्बर 122257, सिसटॉल रेमीडिज प्राइवेट लिमिटेड कालाअम्ब की ट्रिकोडाक्स ए सिरप का बैच नम्बर एसआरएलके 230054, एमसी फार्मास्यूटिकल पांवटा साहिब की ब्रोंटर एस सिरप का बैच नम्बर एनएआरएल-0038 व कैटलिव-एम का बैच नम्बर एमडीएचएमटी-436, मैगमा एलांइज लैबारेट्रीज पांवटा साहिब साईवेंट -एलएक्स सिरप एमएजी- एस- 1972, सिकक्योर फार्मास्यूटिकल गोंदपुर पांवटा साहिब कॉफवोन एल.एस. सिरप का बैच नम्बर ओएल 032309, बॉफिन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड पांवटा साहिब एवटस-टीजी सिरप का बैच नम्बर बीएल 36, स्पेन फोर्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड मेहतपुर ऊना की ईक्सपोटस-डी सिरप का बैच नम्बर एलएसएफ- बी0075 व लिवोसिट्राजिन हाईड्रोक्लाराइड एंड मोंटेलुकास्ट सोडियम टीएसएफ-बी 1689, रोजऐट मेडिकेयर बड़ोग सोलन रॉयकॉफ-डीएक्स सिरप का बैच नम्बर जीएल 2301001, एएनजी लाइफ साइंस मलकुमाजरा बद्दी की डाइकलोफेनैक सोडियम इंजैक्शन का बैच नम्बर 1213109, तिरूपति मेडिकेयर पांवटा साहिब की मोनटास-एल का बैच नम्बर एमएटी 22030 व ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल किशनपुरा नालागढ़ बद्दी की टेलमा एम का बैच नम्बर 05230355 का सैंपल फेल हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]