हिमाचल में पत्नी ने रॉड से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है पत्नी ने पति के सिर पर रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है।
मृतक की पहचान अशोक कुमार (40) पुत्र रतन लाल निवासी गांव गिलासी, डाकघर दाभला व तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला निकिता (36) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार और उसकी पत्नी निकिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान पत्नी ने पति के सिर पर रॉड से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत गई। महिला ने वारदात को एक हादसे का रूप देने की भी कोशिश की। मौत की वजह बाथरूम में गिरने को बता रही थी।
बता दें अशोक ट्रैक्टर चालक था। आरोपी महिला फ्रूट एसोसिएशन माहिली नग्गर में बतौर चौकीदार का काम करती है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।