लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में पंजाब के दंपती की मौत, बेटा और एक अन्य व्यक्ति जख्मी

Ankita | 20 मई 2024 at 11:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां पौंग बांध घाटी में स्थित शिव मंदिर को जाने वाली ट्राली टूट गई, जिससे उसमें सवार चारों लोग नीचे गिर गए। हादसे में दंपती की मौत हो गई है।

इसके अलावा उनका बेटा और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुए है। दोनों घायलों का पंजाब के मुकेरियां अस्पताल में उपचार जारी है। सभी लोग पंजाब के मुकेरियां के रहने वाले है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, शिव मंदिर में शाम करीब पांच बजे चार श्रद्धालु दिनेश बहल, उनकी पत्नी सोनिका बहल, बेटा शुभम बहल और एक अन्य व्यक्ति राजबीर माथा टेकने आए थे। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर जाने के लिए सामान ढोने वाली ट्राली का इस्तेमाल किया और जब मंदिर के आधे रास्ते तक पहुंचे तो ट्राली टूट गई।

काफी ऊंचाई तक पहुंचने के कारण ट्राली तेजी से वापस आ गई और रैंप के टकराने से उसमें सवार चारों लोग नीचे गिर गए। हादसे में चारों बुरी तरह जख्मी हुए। घटना के बाद सभी को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि दंपती की रास्ते में ही मौत हो गई।

वहीं दोनों घायल मुकेरियां अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने मंदिर कमेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। देहरा के डीएसपी अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]