HNN/ मंडी
जिला मंडी के नेरचौक से हमीरपुर शहर में ड्रोन के जरिए अवैध रूप से दवाइयों की सप्लाई की जा रही थी। बिना अनुमति के ड्रोन का संचालन करने पर इस मामले में पुलिस ने अभिषेक निवासी गांव बुशहरा डाकघर रैत तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उक्त व्यक्ति पिछले 4-5 महीनों से इस ड्रोन का अवैध रूप से संचालन कर रहा था तथा इस कार्य के लिए उक्त व्यक्ति ने एक स्थानीय व्यक्ति के मकान का लैंटर किराए पर ले रखा था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को शहर के नजदीक गाहलियां गांव में एसडी पब्लिक स्कूल के पास लोगों ने एक ड्रोन के गिरे होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गाहलियां गांव में मौके पर पहुंची।
जब पुलिस ने अभिषेक के किराए के मकान की तलाशी ली तो वहां एक ड्रोन पाया गया। जब पुलिस टीम ने अभिषेक से संबंधित ड्रोन के दस्तावेज मांगे तो वह ड्रोन के संबंध में कोई भी कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह ड्रोन द्वारा नेरचौक के दवाई विक्रेताओं से हमीरपुर के लिए दवाइयों की आपूर्ति करता है परंतु ड्रोन के आवागमन से संबंधित कोई भी परमिट व अनुमति पत्र उसके पास नहीं है। हमीरपुर थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





