लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

हिमाचल में डबल इंजन की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में किया चहुमुखी विकास-अनुराग ठाकुर

PRIYANKA THAKUR | 9 अक्तूबर 2022 at 2:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में गत 5 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने चहुमुखी विकास कर विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं। जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों का बिना भेदभाव के विकास किया है।

यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर जिला के नैना देवी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वालथाई में 1 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाली गवालथाई नैला से बरमला नंगल संपर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करने के पश्चात एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र वासियों को पंजाब के नंगल पहुंचने के लिए आसानी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

12 किलोमीटर की जगह अब मात्र 3 किलोमीटर का सफर करना होगा, जिससे लोगों का समय पैसा और ईंधन की बचत होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के आवासों की मरम्मत के लिए 51 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने उपमंडल कोट में 61 लाख की लागत से बनी हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के सब डिवीजन भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरकारी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला, नालागढ़ में 350 करोड़ रुपये के मेडिकल डिवाइस पार्क और भारतमाला परियोजना के तहत 1692 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का केंद्रीय सरकार ने हिमाचल के लोगो को सौगात दी है।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की तुलना अन्य राज्यों से करते हैं तो प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क बिजली, पानी या अन्य क्षेत्रों में सबसे ज्यादा उन्नति की है। उन्होंने कहा कि विकास निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है, यह रूकनी नही चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनियां की सबसे बड़ी 5वीं अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। यह देश के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि आगामी 25 वर्षों में हमारा देश विश्व की 3 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा और इसे सिद्ध किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]