हिमाचल में ट्रैकिंग पर निकले दिल्ली के 29 वर्षीय युवक की मौत
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के पार्वती घाटी के कसोल-ग्राहण ट्रैकिंग रूट पर निकले दिल्ली के एक युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से बताई जा रही है।
मृतक युवक की पहचान सिद्धार्थ पांडे (29) पुत्र अखिलेश पांडे, निवासी हाउस नंबर-253, शुभम अपार्ट नगर सेक्टर-12 द्वारिका दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ कसोल से ग्राहण रूट पर ट्रैकिंग पर निकला था। ग्राहण की चढ़ाई पर रास्ते में एक चट्टान पर वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कुल्लू अस्पताल लाया। मौके से एक बैग और एक मोबाइल बरामद हुआ है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।