हिमाचल में आज और कल फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना…

BySAPNA THAKUR

Dec 5, 2021

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी लोगों को बारिश-बर्फबारी से निजात नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार है।

इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है जबकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। वही, प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी से अभी भी एक दर्जन सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं और आधा दर्जन ट्रांसफार्मर ठप हैं। उधर, प्रदेश में सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है और बादल छाए हुए हैं।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: