हिमाचल में अब कैसा रहेगा मौसम, जानें अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में कल से मौसम बिगड़ सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 17 से 21 मई तक बारिश, अंधड़ और हल्की बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 21 मई तक माैसम साफ रहने के आसार हैं।
वहीं मैदानी क्षेत्रों में धुप खिलने से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धुप की वजह से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।