हिमाचल: मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 23 Nov 2024, 6:35 PM | Updated: 23 Nov 2024, 6:41 PM 1 min read

Himachalnow/शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में कार्यरत करीब 4,800 मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की है। इस संबंध में शनिवार को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण, सुरजीत सिंह राठौर द्वारा अधिसूचना जारी की गई।

नए संशोधन के तहत मल्टी टास्क वर्करों को अब 4,500 रुपये की बजाय 5,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय से संबंधित औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह निर्णय हाल ही में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। मानदेय बढ़ाने के इस कदम की जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।