लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम : पोस्ट मानसून सीजन में 97% कम बारिश

NEHA | 1 नवंबर 2024 at 2:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बीते एक महीने से अधिक समय से शुष्क मौसम बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में सामान्य से 100% कम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, सिरमौर और सोलन में बारिश हुई ही नहीं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 7 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच, राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुष्क ठंड बढ़ गई है, जहां 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्य में पोस्ट मानसून सीजन के दौरान 1 से 31 अक्टूबर तक सामान्य से 97% कम बारिश दर्ज हुई है। विभिन्न जिलों में बारिश की कमी का आंकड़ा चिंताजनक है, जो कृषि और पर्यावरण पर इसके प्रभाव को दर्शाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]