लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

हिमाचल प्रदेश में मौसम की नई तस्वीर : कल भी साफ रहेगा मौसम

NEHA | 6 अक्तूबर 2024 at 4:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश भर में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। ऊना में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि शिमला में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार और सोमवार को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आठ अक्तूबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। इसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शुक्रवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि शिमला में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। लेकिन आठ अक्तूबर के बाद बारिश के आसार हैं। इससे प्रदेश में तापमान में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह में प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]