HNN/शिमला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 22 अक्तूबर को बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने की भी संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम की ताज़ा जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 22 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 23 से 25 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राजधानी शिमला और आसपास के भागों में भी मौसम साफ बना हुआ है। 3,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को भी बर्फ के फाहे गिरे, जिससे ठंड बढ़ गई है। पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 19 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group