हिमाचल प्रदेश में बंद का ऐलान, विश्व हिंदू परिषद का देवभूमि संघर्ष समिति को समर्थन
HNN/शिमला
विश्व हिंदू परिषद ने देवभूमि संघर्ष समिति के समर्थन में 14 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश में बंद का ऐलान किया है। संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह बंद का ऐलान किया गया है।
शिमला व्यापार मंडल ने विश्व हिंदू परिषद के बंद के ऐलान से किनारा कर लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि शिमला व्यापार मंडल इस बंद में शामिल नहीं होगा। शहर के सभी बाजार और दुकानें खुली रहेगी।