लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश में जल्द होगा संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम

NEHA | 30 अक्तूबर 2024 at 7:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

कांगड़ाः टूमॉरो लैंड और सनबर्न जैसे अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों की तर्ज पर संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम धर्मशाला पुलिस मैदान में देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कपिल शर्मा शो जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रम के निर्माता एवं महोत्सव के आयोजक और बीइंगयू के संस्थापक गुरजोत सिंह के साथ बैठक के दौरान इस आयोजन की विस्तृत जानकारी हासिल की।


उन्होंने इस संगीत उत्सव के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह के महोत्सवों से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करके स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। होटल व्यावसायियों, रेस्तरां मालिकों और स्थानीय दुकानदारों सहित छोटे व्यावसायों को लाभ होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


गुरजोत सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रसिद्ध वार्नर म्यूजिक के सहयोग से वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य वैश्विक संगीत, स्थिरता, स्वास्थ्य और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मिलाकर विश्वस्तरीय प्रदर्शन, पर्यावरण कार्यशालाएं, रिट्रीट और सांस्कृतिक प्रदर्शनियां प्रस्तुत करना है । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी) गोकुल बुटेल भी मौजूद ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]