लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी

PARUL | 18 नवंबर 2024 at 9:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow/शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का सिलेबस जारी हो गया है। दो घंटे की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का जवाब देना होगा। 1,088 पदों के लिए 1.36 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ग्राउंड टेस्ट पास करने वालों की लिखित परीक्षा होगी। ऑफलाइन बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

पुलिस विभाग में यह भर्ती विशेष कांस्टेबल पदनाम में की जा रही है। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को नशे की रोकथाम का काम दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेवल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड में वेतन मिलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा। विज्ञापन ऐसा होगा लिखित परीक्षा का प्रारूप राज्य लोकसेवा आयोग ने सोमवार को कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जारी सिलेबस में बताया कि अंग्रेजी के 20, हिंदी के 20, गणित के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन तीनों विषयों के सवाल दसवीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसके अलावा रिजनिंग के 10 और सामान्य ज्ञान के 20 अंक तय किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]