लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश : एम्स बिलासपुर में पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट

NEHA | 5 अक्तूबर 2024 at 11:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल हुआ है। इसमें डोनर पति और मरीज पत्नी है, जो उपमंडल सदर के काहली दियोथ गांव के रहने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दोनों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। नड्डा ने एम्स में अत्याधुनिक रीनल ट्रांसप्लांट आईसीयू सुविधा का भी दौरा किया।

यह ट्रांसप्लांट नेफ्रॉलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. संजय विक्रांत और यूरोलॉजी विभाग के डॉ. उमाकांत दत्त की अगुवाई में किया गया। टीम में सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ और नर्सिंग ऑफिसर शामिल रहे। चिकित्सकों के अनुसार दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें आगामी कुछ दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट प्रत्यारोपण सेवाओं की शुरुआत संस्थान के इतिहास में मील का पत्थर है। यह प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए भी बहुत बड़ी सौगात है। इससे पहले प्रदेश में आईजीएमसी शिमला में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]