HNN/शिमला
हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1,088 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इस बार एनआईएस के प्रशिक्षकों की देखरेख में ग्राउंड टेस्ट होगा। अभ्यर्थियों की दौड़ से लेकर फिजिकल वेरिफिकेशन तक सभी गतिविधियों को कोच करवाएंगे।
भर्ती में शामिल होने के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन फार्म लिए जाएंगे। विशेष पुलिस कांस्टेबल नशे की रोकथाम के लिए भर्ती किए जा रहे हैं। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र होंगे और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा पास रखी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ग्राउंड टेस्ट और लिखित परीक्षा के बाद तुरंत घोषित होगा परिणाम। प्रदेश में होने जा रही भर्ती के तहत विशेष पुलिस कांस्टेबलों को कमांडो का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस विभाग का मानना है कि इन पदों को भरे जाने से काफी हद तक कर्मचारियों की कमी दूर होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group