लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के 30 संस्थानों सहित 125 लोगों को मिला डॉ. वाईएस परमार राष्ट्र निर्माण सम्मान

PRIYANKA THAKUR | 24 दिसंबर 2021 at 2:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

हिमाचल प्रदेश के 30 संस्थानों सहित 100 से अधिक लोगों को शुक्रवार पांवटा साहिब के गुरु गोविंद सिंह डिग्री कॉलेज में डॉ. वाईएस परमार राष्ट्र निर्माण सम्मान पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने चयनित लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ यशवन्त सिंह परमार प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं समाज को नई दिशा मिली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के साथ-साथ विश्व को नई दिशा दे रहे हैै किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है जो राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, इंजीनियर, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मचारी, कृषक, बागवान, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी के अलावा अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालो को इस सम्मान से नवाजा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पत्रकारिता भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोगों के विचारों को प्रभावित करने या परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी भूमिका के अंतर्गत न केवल राष्ट्र के समक्ष उपस्थित समस्याओं का समाधान खोजना शामिल है, बल्कि लोगों को शिक्षित तथा सूचित भी करना है ताकि लोगों में समालोचनात्मक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।

इस अवसर पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर, प्रिसीपल राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब वीना ठाकुर सहति विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]