लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के मर्चेंट नेवी इंजीनियर की समुद्र में डूबने से हुई मौत

Ankita | 20 मार्च 2024 at 10:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चलवाड़ा के पंकज जम्वाल (38) की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पंकज जम्वाल पुत्र करनैल सिंह मर्चेंट नेवी में थर्ड इंजीनियर के पद पर कार्यरत था व जाखो से सूरत जाने वाले अंबुजा सीमेंट के जहाज पर ड्यूटी कर रहा था।

13 मार्च को अंबुजा शक्ति जहाज के अधिकारियों ने पंकज के लापता होने की सूचना परिवार वालों को दी और एक दिन बाद 14 मार्च को उसका शव कोस्ट गार्ड, अन्य जहाजों और हेलीकॉप्टर की मदद से पोरबंदर के पास समुद्र से बरामद किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शव को मुंबई से घर भेजा जाना था परंतु तकनीकी कारणों से अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में 18 मार्च को मुंबई में कर दिया गया। मंगलवार को शोकाकुल परिवार अस्थियां लेकर घर पहुंचा है। वहीं पंकज की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]