HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित रिज मैदान पर आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण की। सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।

सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। बता दे सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य शामिल रहे।

वही मुख्यमंत्री के इस शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में लोग उमड़े हैं। वही लोगों की भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए यहां चप्पे-चप्पे पर जवान भी तैनात किए गए हैं।