हिमाचल के इन तीन स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे, कहां कितना तापमान जानिए..

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान गिरने से शुष्क ठंड लगातार बढ़ गई। जिसके चलते लोग इन दिनों जुखाम-खांसी, सिरदर्द आदि वायरल की चपेट में आ रहे हैं। ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग शुष्क ठंड की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। बता दें कि तीन स्थानों केलांग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे -4.8, कुकुमसेरी -4.7 और कल्पा में-0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया है।

कहां कितना तापमान
(डिग्री सेल्सियस)
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 6.4 15.8
सुंदरनगर 1.7 23.3
भुंतर 1.3 21.7
कल्पा -0.6 15.2
धर्मशाला 8.2 22.2
ऊना 4.8 26.7
नाहन 10.3 21.2
केलंग -4.8 9.2
सोलन 3.5 21.5


Posted

in

,

by

Tags: