Loading...

हिमाचल के अभिषेक अवस्थी ऑस्ट्रेलिया में लड़ेंगे चुनाव

By Ankita Published: 12 Aug 2024, 4:06 PM | Updated: 12 Aug 2024, 4:10 PM 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के 40 वर्षीय अभिषेक अवस्थी ऑस्ट्रेलिया में सिटी ऑफ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनावों में केनिंग्टन वार्ड के लिए काउंसलर का चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को उन्होंने अपने चुनावी अभियान का विधिवत आगाज कर दिया।

बता दें अभिषेक अवस्थी बीते 14 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में रह रहे है। आस्ट्रेलिया में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अब अभिषेक ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया के नियमों के अनुसार यहां सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।

इसलिए यहां चुनावी प्रक्रिया को लंबे समय तक आयोजित किया जाता है। यह पहला मौका होगा जब बेंडिगो शहर के सबसे बड़े चुनावों में कोई भारतीय अपनी किस्मत आजमाएगा। इससे पहले यहां रह रहे किसी भारतीय मूल ने यह चुनाव नहीं लड़ा है।