Loading...

हिमाचल की अंडर 17 छात्रा एथलीट टीम लखनऊ में दिख रही है दमखम

Shailesh Saini 26 Nov 2024 Edited 26 Nov 1 min read

सिरमौर की वंशिका ठाकुर राष्ट्रीय शॉट पुट एथलीट प्रतियोगिता में ले रही है हिस्सा

HNN News नाहन लखनऊ

लखनऊ में आयोजित हो रही अंडर 17 छात्रा राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपना कौशल दिखा रही ह है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 13 छात्राएं भाग ले रही हैं।

इन छात्राओं में सिरमौर की रहने वाली वंशिका ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर शॉट पुट में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। बता दे कि वंशिका ठाकुर ने गत वर्ष भी अंडर 15 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।

इसके अलावा, बिलासपुर की प्राची से 100 व 200 मीटर रेस में, प्रज्ञा वशिष्ठ हमीरपुर से 100 व 200 मीटर रेस में और बिलासपुर से रिया 400 मीटर दौड़ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

मन्नत (बलदूहक) हमीरपुर से 400 800 मीटर दौड़, पलक ठाकुर बिलासपुर से 800 मीटर दौड़, सविता कुमारी बिलासपुर 1500 व 3000 मीटर दौड़ में अपना दम दिखा रही हैं। शाइन (नारेली) हमीरपुर जिला से 1500 व 3000 मीटर दौड़ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इसके अलावा, दीक्षा हमीरपुर से शॉर्ट फुट, आस्था (टिकरू) मंडी से डिस्कस थ्रो, दिव्यांका (किन्नू) शिमला से डिस्कस थ्रो तथा भूमिका देवी चंबा से जैवलिन थ्रो में अपना कौशल दिखा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश की अंडर 17 छात्रा टीम के साथ कोच पीईटी कमलेश कुमार, सहायक कोच डीपीई सुनीता कटोच और चंद्रप्रभा डीपीई टीम मैनेजर के तौर पर गए हैं।

बड़ी बात तो यह है कि इस राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में सिरमौर की वंशिका ठाकुर से प्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं । वंशिका ठाकुर शॉट पुट प्रतियोगिता में पहले भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है।

Related Topics: