HNN/ शिमला
देशभर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों जोरों पर है। हिमाचल की 4 सीटों के लिए कांग्रेस इन दिनों उम्मीदवार तलाश रही है और नामों को लेकर दिल्ली में मंथन हो रहा है। लेकिन इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं की निराशा और अपनी ही सरकार में होती कार्यकर्ताओं की अनदेखी का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ एमपी फंड बांटने से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। हमारा कार्यकर्ता निराश है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रतिभा ने कहा कि आज कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहा जो पार्टी के लिए काम करेगा। यह पार्टी के लिए अहम रोल निभाते हैं। कई बार सरकार को कहा कि इन्हें महत्व दिया जाए। मैं लगातार फील्ड में रही हूं। मुझे नहीं लगता कि हमें इन हालात में सफलता मिलेगी। जो भी प्रत्याशी तय होगा, उसकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत दिलाना हमारा कर्तव्य है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





