HNN/ चम्बा
चम्बा-साहो मार्ग पर पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई है। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर साल खड्ड में जा गिरी जिससे उस पर सवार युवती बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया जहां से उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया, परंतु यहां पहुंचने से पहले ही युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी अनुसार, शबनम बट्ट पुत्री मोहम्मद इकबाल गांव देहरोग, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह व जिला चम्बा की रहने वाली थी तथा सीएचसी साहो में बतौर नर्स सेवारत थी। हर रोज की तरह जब वह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकली तो मच्छराली माता मंदिर के पास पहुँचते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई और साल खड्ड में जा गिरी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा युवती को पहले मेडिकल कॉलेज चंबा और उसके बाद टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया परंतु उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डीएसपी चम्बा अजय कुमार ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





