हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा, कफोटा और शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

By Ankita Published: 27 Jul 2024, 6:21 PM | Updated: 27 Jul 2024, 6:21 PM 1 min read

HNN/ नाहन

उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा साहिब, कफोटा तथा शिलाई में क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्र की तथा अपनी व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित कुछ मांगे भी रखी गई।उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपा तथा विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उनका निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई सीता राम शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।