लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हरोली को कल इतने करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम- प्रो. राम कुमार

PRIYANKA THAKUR | 9 सितंबर 2022 at 3:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / वीरेंद्र बन्याल, ऊना

हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि 10 सितंबर यानि कल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हरोली विस क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समारोह में केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समारोह हरोली विस क्षेत्र के कांगड़ में दोपहर एक बजे से आरंभ होगा। प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने हरोली प्रवास के दौरान लगभग 19.84 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर 4.50 करोड़ की लागत से हरोली के बचे हुए घरों को नल प्रदान करने की परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके साथ ही वह 4.65 करोड़ की लागत से ईसपुर जोन की पेयजल परियोजना, 4.40 करोड़ की लागत से बाथड़ी जोन परियोजना, 2.10 करोड़ की लागत से धर्मपुर जोन परियोजना, पालकवाह गांव के लिए 2.07 करोड़ की पेयजल परियोजना का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर खड्ड में 69.28 लाख की सिंचाई परियोजना, 75.25 लाख रुपए की पंजुआणा सिंचाई परियोजना तथा 68 लाख रुपए की लागत से पालकवाह में बने जल गुणवत्ता एवं निगरानी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]