स्वीप टीम ने युवा, महिला मतदाताओं तथा स्कूल के विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक
HNN/सोलन
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अर्की की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम ने हनुमान बड़ोग और भराड़ी घाट के थाच तथा दीनन मतदान केन्द्रों में युवा और महिला मतदाताओं तथा स्कूल के विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा ने सभी लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए मतदान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता एवं परिचितों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित करें।
स्वीप अधिकारी प्रो. योगेश कुमार ने गीत के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया। उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग के मुख्य अध्यापक पी.सी. बट्टू ने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता तथा परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





