लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के भरे जाएंगे 27 पद

SAPNA THAKUR | 9 सितंबर 2022 at 3:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 27 पद भरने जा रहा है। इन पदों के लिए 18-45 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार विशेष छूट का प्रविधान है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के पदों को बैच वाइज आधार पर भरा जाएगा।

अक्षय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में सामान्य वर्ग में मार्च, 1999, सामान्य वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.) में दिसंबर, 1999, अनुसूचित जाति में दिसंबर, 2003, अनुसूचित जाति (अंतोदय/बी.पी.एल.) में मार्च, 2015, अन्य पिछड़ा वर्ग में दिसंबर, 2002, अन्य पिछड़ा वर्ग (अंतोदय/बी.पी.एल.) में मार्च, 2013 तथा अनुसूचित जनजाति में दिसम्बर, 2007 बैच के फार्मासिस्ट (एलोपैथी) पद भरे जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने मंडी जिले के सभी पात्र उम्मीदवारों से नजदीकी रोजगार कार्यालय में आगामी 25 सितंबर, 2022 तक अपने नाम पंजीकृत कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]