HNN/शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा सदन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं का हल निकालने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समिति में मंत्री और विधायक शामिल होंगे और वे इस समस्या का समाधान निकालने के लिए चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांतिप्रिय प्रदेश है और यहां की संस्कृति सबका सम्मान करने की रही है, लेकिन कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की छवि को खराब करना चाहते हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं होने देगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाने में कोई हर्ज नहीं है और अगर भाजपा के लोग भी कमेटी में आना चाहते हैं तो उन्हें भी ले लिया जाएगा। सरकार की कमेटी बनानी है तो उसमें कोई आपत्ति नहीं है या विधानसभा की कमेटी बनानी है तो उसे भी बनाया जा सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





