HNN/ ऊना
पुलिस थाना अम्ब के तहत अप्पर अंदौरा में एक मजदूर स्टोन क्रेशर की चपेट में आ गया जिसके चलते वह बुरी तरह से लहूलुहान हुआ। अन्य मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, (26) राहुल कुशवाहा पुत्र दवेंदर कुशवाहा निवासी शावरिया तहसील स्वयंदपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश एक स्टोन क्रशर में मजदूरी का काम करता था। बीते रोज़ जब वह अप्पर अंदौरा में स्टोन क्रशर में काम कर रहा था तो उसने गले में तौलिया पहना हुआ था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान तौलिया स्टोन क्रशर की कन्वेयर बेल्ट में आ गया जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group